देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 के 143 नये मामले सामने आये

नोएडा, 16 जुलाई जनपद गौतमबुद्ध नगर में बृहस्पतिवार सुबह तक आयी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट में 143 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 24 घंटे के दौरान उपचार के दौरान दो लोगों की कोविड-19 संक्रमण की वजह से मौत हुई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

कोरोना वायरस की वजह से जनपद गौतम बुद्ध नगर में अब 37 लोगों की मौत हो चुकी है। 67 लोगों को 24 घंटे के दौरान ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

यह भी पढ़े | कुलभूषण जाधव को मिला दूसरा कांसुलर एक्सेस: पाकिस्तान मीडिया: 16 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर मनोज कश्यप ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह तक कोविड-19 कि आयी जांच रिपोर्ट में जनपद गौतम बुद्ध नगर में 143 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इनको मिलाकर जनपद में अब तक 38,62 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं। जिनमें 2,878 लोग उपचार के दौरान ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं 947 लोगों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: राजस्थान हाई कोर्ट में पायलट गुट की तरफ से हरीश साल्वे बोले-विधानसभा अध्यक्ष का नोटिस वैध नहीं, इसे तुरंत करें रद्द.

उन्होंने बताया कि जो मरीज आज पाए गए हैं, उन्हें यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराकर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। 67 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से आज छुट्टी दी गई। उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड-19 की वजह से अब 37 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए जनपद गौतम बुद्ध नगर में 339 निषिद्ध क्षेत्र बनाए गए हैं। इसमें श्रेणी-1 में 305 तथा श्रेणी- दो में 34 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग एक विशेष अभियान के तहत निषिद्ध क्षेत्र व संवेदनशील जगहों पर 17 जुलाई से 20 जुलाई तक शिविर लगाकर कोविड-19 के संभावित संक्रमित लोगों की जांच की जा रही है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)