नोएडा (उत्तर प्रदेश), 13 जून गौतमबुद्ध नगर जिले में कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर अवैध रूप से एक फार्म हाउस में पार्टी कर रहे पांच युवतियों सहित 14 लोगों को थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस को सूचना मिली कि यमुना डूब क्षेत्र के सेक्टर-135 में एक फार्म हाउस में कुछ लोग अवैध रूप से पार्टी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां पर छापा मारा।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने पार्टी करने के आरोप में वोविस दयाल, पीयूष कुमार, देवांशु प्रताप, गौरव यादव, यश चतुर्वेदी, अभिषेक झा, हिमांशु चतुर्वेदी, शंभू दास, राजकिशोर तथा पांच युवतियों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि सभी आरोपी कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन कर रहे थे, स्विमिंग पूल में नहा रहे थे, किसी ने मास्क नहीं लगाया था अन्य कोरोना प्रोटोकॉल का भी उल्लंघन हो रहा था।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि इनके खिलाफ धारा 188 तथा महामारी एक्ट के उल्लंघन की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY