देश की खबरें | गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 139 नए मामले सामने आए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 24 अगस्त जनपद गौतम बुद्ध नगर में सोमवार सुबह कोविड-19 के 139 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में 51 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिला प्रशासन ने यह जानकारी दी।

जिला निगरानी अधिकारी डॉ मनोज कश्यप ने बताया कि सोमवार सुबह कोविड-19 के 139 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 7,216 हो गई। उन्होंने बताया कि विगत 23 दिनों में कोविड-19 की वजह से किसी की मौत नहीं हुई है। जबकि अब तक जनपद में कोरोना वायरस से कुल 43 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | मैं जनता का सेवक हूं और कुर्सी का नौकर नहीं हूं- ज्योतिरादित्य सिंधिया: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि फिलहाल 927 मरीज जिले के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं जबकि 6246 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि कोरोना के जो नए मरीज सामने आए हैं उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करा उपचार शुरू कर दिया गया है। जिन- जिन जगहों पर मरीज पाए गए हैं, उनको जिला प्रशासन ने निषेध क्षेत्र घोषित कर, संक्रमण मुक्त कराने का कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Indo-China Stand-Off: सीडीएस जनरल बिपिन रावत का बड़ा बयान, कहा- चीन से बातचीत विफल होने पर निपटने के लिए ‘सैन्य विकल्प’ मौजूद.

कश्यप ने बताया कि अब तक 1,31,398 लोगों का कोविड-19 का टेस्ट हुआ है, जिनमें से अब तक 7216 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)