एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस के 1,332 नये मामले सामने आये, 15 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 1,332 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,09,627 पहुंच गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस के 1,332 नये मामले सामने आये, 15 और लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 10 सितम्बर गुजरात में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 1,332 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,09,627 पहुंच गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि कोविड-19 से 15 और लोगों की मौत होने से इस बीमारी से राज्य में मृतकों की संख्या 3,167 हो गई।

यह भी पढ़े | ज्योतिरादित्य सिंधिया का पूर्व सीएम कमलनाथ पर हमला- फसल बीमा योजना के एक भी पैसे का वितरण नहीं किया: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि इसी दौरान 1,415 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 90,230 पहुंच गई।

इसके अनुसार राज्य में अभी 16,230 मरीजों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | Coronavirus In Delhi: दिल्ली में कोरोना का नया रिकॉर्ड, एक दिन में 4,308 नए केस दर्ज.

अहमदाबाद जिले में बृहस्पतिवार को इस महामारी के 167 नये मामले सामने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 33,204 पहुंच गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस संक्रमण से चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,764 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2020 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).