एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 1,326 नये मरीज सामने आए, 15 और व्यक्तियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 1,326 नये मरीज सामने आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,13,662 तक पहुंच गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 1,326 नये मरीज सामने आए, 15 और व्यक्तियों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 13 सितंबर गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 1,326 नये मरीज सामने आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,13,662 तक पहुंच गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस महामारी से 15 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 3,213 हो गई।

यह भी पढ़े | NEET 2020: कोरोना महामारी के बीच देश में नीट की परीक्षा सम्पन्न, करीब 85 से 90 फीसदी छात्र रहे उपस्थित- शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल.

इसके मुताबिक, इस अवधि में 1,205 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक 94,010 लोग ठीक हो चुके हैं।

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 68,828 नमूनों की जांच गई।

यह भी पढ़े | Telangana CM Feeds Bananas to Monkeys: तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने श्री नरसिम्हा स्वामी मंदिर के बाहर भूखे बंदरों को खिलाया केला, देखें तस्वीरें.

राज्य में अब तक 32,88,811 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

वहीं, विज्ञप्ति के मुताबिक, अहमदाबाद जिले में रविवार को संक्रमण के 172 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33,725 हो गई।

जिले में कोविड-19 के चार मरीजों की मौत के साथ ही अहमदाबाद में अब तक 1,774 लोग इस घातक वायरस के कारण अपनी जान गवां चुके हैं।

विज्ञप्ति के मुताबिक, रविवार को अहमदाबाद जिले में 156 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।

जिले में अब तक 27,713 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2020 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).