गिरिडीह, आठ दिसंबर झारखंड के गिरिडीह जिले में 60 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से 12 वर्षीय लड़के की शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि लड़के को गड्ढे में गिरने के पांच घंटे बाद उसमें से निकाला जा सका।
उन्होंने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदुआ पहाड़ी पर सुबह करीब 11 बजे चार लड़के जामुन तोड़ने के लिए चढ़े थे।
उन्होंने बताया कि जामुन तोड़ने के दौरान करण भुइयां अवैध खदान के गड्ढे में गिर गया, जो 60 फुट गहरा था।
तीन अन्य लड़कों ने कहा कि वे गड्ढे को नहीं देख सके क्योंकि यह झाड़ियों से ढका हुआ था।
पांच घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद शाम करीब चार बजे बच्चे को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि जब उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि यह घटना सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के कमांड एरिया में हुई, जिसे घटना की जानकारी दे दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY