देश की खबरें | नासिक में कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले, कुल मामले बढ़कर 1,985 हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नासिक जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ संक्रमण के मामले बढ़कर 1,985 हो गए हैं।
नासिक ,15 जून महाराष्ट्र के नासिक जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ संक्रमण के मामले बढ़कर 1,985 हो गए हैं।
जिला प्रशासन ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | राजस्थान ने की 6 राज्यों को कोरोना परीक्षण सुविधा देने की पेशकश.
प्रशासन ने एक बयान जारी करके कहा कि सारे नए मरीज मालेगांव कस्बे से हैं और रविवार देर रात आई रिपोर्ट में इनमें संक्रमण की पुष्टि हुई।
बयान में कहा गया कि अब तक संक्रमण के कुल मामलों में मालेगांव कस्बे से 887,नासिक शहर से 673 और 353 मामले जिले के अन्य हिस्सों से सामने आए हैं। जिले के बाहर के 72 मरीजों का यहां विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
जिले में संक्रमण से अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 1,249 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
अधिकारियों ने बताया कि जिले में 15,139 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2020 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

