सप्ताहांत पता चला था कि गोलकीपर माटिया पेरिन और मिडफील्डर लासे शोन वायरस से संक्रमित हो गए हैं।
इसके बाद परीक्षणों से पता चला कि यह मैच के दिन खेलने वाली टीम के अन्य सदस्यों में भी फैल गया है।
यह भी पढ़े | RCB vs MI 10th IPL Match 2020: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस का मैच पहुंचा सुपर ओवर में.
जिनोआ ने कहा, ‘‘टीम सदस्यों और स्टाफ के बीच कुल कोविड-19 संक्रमित सदस्यों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।’’
खिलाड़ियों के बीच संक्रमण फैलने के कारण जिनोआ के शनिवार को टोरिनो के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर अनिश्चितता है।
जिनोआ को रविवार को नापोली के खिलाफ 0-6 से हार का सामना करना पड़ा था।
नापोली के खिलाड़ियों और स्टाफ का भी यूवेंटस के खिलाफ मुकाबले से पहले परीक्षण होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY