देश की खबरें | हरियाणा में कोविड-19 के 1096 नए मामले, छह मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में रविवार को कोविड-19 के 1096 नए मामले आए तथा छह और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 603 हो गयी।
चंडीगढ़, 23 अगस्त हरियाणा में रविवार को कोविड-19 के 1096 नए मामले आए तथा छह और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 603 हो गयी।
पिछले कुछ दिनों से राज्य में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं । राज्य में अब तक 54,386 लोग संक्रमित हो चुके हैं ।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक अंबाला में दो, हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा और कैथल में एक-एक मरीज की मौत हो गयी।
पानीपत (134), गुरुग्राम (113), अंबाला (97), हिसार (96), कुरुक्षेत्र (75), सोनीपत (66), करनाल (51), रेवाड़ी (45) और पंचकूला (40) से संक्रमण के नए मामले सामने आए।
यह भी पढ़े | ‘टेस्ट ट्यूब बेबी’ के बाद अब आई ‘टेस्ट ट्यूब बछड़ा’.
राज्य में वर्तमान में 8961 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 44,822 लोग ठीक हो चुके हैं ।
राज्य में रविवार को ठीक होने की दर 82.41 प्रतिशत हो गयी । मृत्यु दर 1.11 प्रतिशत है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2020 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

