विदेश की खबरें | रूस में विमान दुर्घटना में 10 लोगों की मौत; यात्रियों की सूची में वैग्नर ग्रुप के प्रमुख शामिल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अपुष्ट मीडिया खबरों में कहा गया है कि यह विमान निजी सैन्य कंपनी वैग्नर के संस्थापक प्रीगोझिन का था।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने आपात अधिकारियों के हवाले से बताया कि विमान में तीन पायलट और सात यात्री सवार थे।

रूस के नागरिक विमानन नियामक ‘रोसावियात्सिया’ ने बताया कि प्रीगोझिन यात्री सूची में शामिल थे। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि वह विमान में सवार हुए थे या नहीं।

यह विमान मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था और राजधानी से 100 से अधिक किलोमीटर दूस त्वेर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उड़ान संबंधी डेटा के अनुसार, निजी विमान ने बुधवार शाम को मॉस्को से उड़ान भरी और कुछ मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया।

संपर्क किसी ग्रामीण क्षेत्र में टूटा जहां आसपास कोई हवाई क्षेत्र नहीं है जहां विमान सुरक्षित रूप से उतर सकता था।

यूक्रेन में रूस की सेना के साथ युद्ध लड़ने वाली प्रीगोझिन की निजी सेना वैग्नर ने जून में रूस के सैन्य नेतृत्व के खिलाफ कुछ वक्त के लिए सशस्त्र विद्रोह कर दिया था। क्रेमलिन ने कहा था कि प्रीगोझिन को बेलारूस निर्वासित किया जाएगा और उनके लड़ाके या तो सेवानिवृत्त हो जाएंगे, उनके साथ चले जाएंगे या रूसी सेना में शामिल हो जाएंगे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)