तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए 10 इंडोनेशियाई नागरिकों को जमानत मिली
दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात का मुख्यालय कोरोना वायरस का एक ‘हॉटस्पॉट’ बनकर उभरा था।
मुंबई, आठ मई दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने की बात छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 10 इंडोनेशियाई नागरिकों को यहां की एक अदालत ने शुक्रवार को जमानत दे दी।
दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात का मुख्यालय कोरोना वायरस का एक ‘हॉटस्पॉट’ बनकर उभरा था।
जमानत पाने वाले लोगों में छह महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी तबलीगी जमात के सदस्य हैं और मार्च में निजामुद्दीन मरकज में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
बाद में, यह समूह मुंबई पहुंचा, लेकिन अधिकारियों को यह नहीं बताया कि वे कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
मुंबई पुलिस ने बाद में इन लोगों का पता लगा लिया और फिर पृथक-वास में भेज दिया जिसकी अवधि पूरी होने के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
उपनगर बांद्रा स्थित अदालत से जमानत न मिलने पर इन लोगों ने सत्र अदालत में जमानत याचिका दायर की।
कोरोना वायरस संबंधी जांच में ये सभी लोग संक्रमणमुक्त पाए गए।
याचिका के तमाम पहलुओं पर विचार करने के बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

