नयी दिल्ली, नौ जून कोरोना वायरस महामारी के कारण भारतीय फुटबॉल का घरेलू सत्र दो महीने देर से एक अगस्त से शुरू होगा जब ट्रांसफर विंडो खुलेंगी ।
सभी प्रदेश ईकाइयों को मंगलवार को भेजे सर्कुलर में एआईएफएफ ने कहा कि उसे फीफा से एक अगस्त 2020 से 31 मई 2021 के बीच सत्र के आयोजन की अनुमति मिल गई है ।
सत्र की पहली ट्रांसफर विंडो एक अगस्त से 31 अक्टूबर तक खुली रहेगी ।
आम तौर पर यह विंडो जून के पहले हफ्ते में खुलकर अगस्त तक चलती है ।
यह भी पढ़े | Karnataka Legislative Council Polls: कर्नाटक विधान परिषद की सात सीटों पर 29 जून को होगा चुनाव.
एक प्रदेश संघ के अध्यक्ष ने बताया ,‘‘ हां, हमें घरेलू सत्र एक अगस्त से 31 मई 2021 तक चलने का सर्कुलर मिला है । सत्र की पहली ट्रांसफर विंडो एक अगस्त से 20 अक्टूबर तक खुली रहेगी ।’’
दूसरी ट्रांसफर विंडो एक जनवरी 2021 से 31 जनवरी 2021 तक खुलेगी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY