देश की खबरें | देहरादून में लापता यात्री सुरक्षित मिले

देहरादून, 16 जुलाई उत्तराखंड में केदारनाथ से वासुकीताल के ट्रैक पर लापता हुए चारों यात्री बृहस्पतिवार को सुरक्षित मिल गए।

यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि चारों लापता यात्री मिल चुके हैं और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम के साथ हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में तंबाकू और तंबाकू से बनें उत्पाद की बिक्री पर पाबंदी एक साल और बढ़ी.

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लापता यात्रियों को जल्द बचाने के निर्देश दिये थे जिसके बाद उनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की पांच टीमें लगाई गई थीं।

बृहस्पतिवार दोपहर में चारों यात्रियों से संपर्क हुआ और उनकी लोकेशन का पता चलने के बाद एसडीआरएफ की टीम उन तक पहुंच गई और खबर लिखे जाने तक उन्हें सुरक्षित त्रियुगीनारायण की ओर लाया जा रहा था।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में एक और कार्यकर्ता की हत्या पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय : 16 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बचाव में लगे एसडीआरएफ के जवानों को बधाई दी है।

यह चार सदस्यीय दल केदारनाथ से वासुकीताल के रास्ते में 13 जुलाई को लापता हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)