वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष यान ‘सोलर ऑर्बिटर’ द्वारा ली गईं पहली तस्वीरें बृहस्पतिवार को जारी कीं। यह यान फरवरी में केप केनवेरल से रवाना हुआ था। इसने जब तस्वीरें लीं तो उस समय यह सूर्य से लगभग सात करोड़ 70 लाख किलोमीटर की दूरी पर यानी कि धरती और सूरज के बीच लगभग आधे रास्ते में था।
यान द्वारा ली गईं सूर्य की इन तस्वीरों में हर जगह छोटी-छोटी अनगिनत आग की लपटें उठती दिखाई देती हैं।
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के परियोजना वैज्ञानिक डेनियल मुलर ने कहा कि टीम ने आग की इन लपटों को ‘‘कैम्फायर्स’’ नाम दिया है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY