देश

VIDEO: यमन के हूती विद्रोहियों ने इजराइल पर दागी मिसाइलें, बेन गुरियन एयरपोर्ट धुएं में तब्दील; हमले के बाद एयर इंडिया ने तेल अवीव की उड़ानें डायवर्ट कीं

इजराइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर हूती हमले के बाद एयर इंडिया ने अपनी दिल्ली-तेल अवीव उड़ानों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है.

VIDEO: यमन के हूती विद्रोहियों ने इजराइल पर दागी मिसाइलें, बेन गुरियन एयरपोर्ट धुएं में तब्दील; हमले के बाद एयर इंडिया ने तेल अवीव की उड़ानें डायवर्ट कीं

Yemen Missile Hits Israel's Ben Gurion Airport: इजराइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर हूती हमले के बाद एयर इंडिया ने अपनी दिल्ली-तेल अवीव उड़ानों को डायवर्ट कर दिया है. एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा कि यह फैसला 3 मई से 6 मई 2025 तक लागू रहेगा. यात्रियों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है. एयर इंडिया की फ्लाइट AI139 जो दिल्ली से तेल अवीव के लिए रवाना हुई थी, उसे बीच रास्ते में अबू धाबी डायवर्ट करना पड़ा.

कंपनी के अनुसार, “बेन गुरियन एयरपोर्ट पर सुबह एक घटना के बाद हमारी फ्लाइट AI139 को अबू धाबी डायवर्ट किया गया, जहां विमान सामान्य रूप से लैंड कर गया है और वह अब जल्द ही दिल्ली लौटेगा.”

ये भी पढें: संयुक्त राष्ट्र ने सीरिया पर इजराइल के भीषण हवाई हमलों की निंदा की

एयर इंडिया ने तेल अवीव की उड़ानें कीं रद्द

यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

एयर इंडिया ने आगे कहा, “हमारे ग्राउंड स्टाफ यात्रियों की हर संभव सहायता कर रहे हैं और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करने में मदद दी जा रही है.” एयर इंडिया ने बताया कि जिन यात्रियों के पास 3 से 6 मई के बीच की बुकिंग है, उन्हें रद्दीकरण या दोबारा बुकिंग के लिए एक बार की छूट दी जा रही है. यात्री चाहें तो बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी टिकट रद्द कर सकते हैं या किसी और तारीख के लिए रि-शेड्यूल कर सकते हैं.

एयर इंडिया ने कहा, “हम अपने ग्राहकों और क्रू की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हैं और हम सभी को यह आश्वस्त करना चाहते हैं कि किसी भी स्थिति में सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा.”

इजराइल में हालात काफी तनावपूर्ण

बता दें कि इजराइल में हालात इन दिनों काफी तनावपूर्ण हैं. तेल अवीव स्थित बेन गुरियन एयरपोर्ट पर हुई घटना के बाद न सिर्फ वहां का माहौल भयभीत है, बल्कि दुनिया भर की कई एयरलाइनों ने भी अपनी उड़ानों की समीक्षा शुरू कर दी है.

एयर इंडिया की इस संवेदनशील और तेज फैसले को यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से सराहा जा रहा है. कंपनी ने कहा कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे का निर्णय हालात के आधार पर लिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).