पीएम मोदी की कूटनीति का कमाल, अमेरिकी सीनेट ने दिया भारत को NATO देशों जैसा दर्जा, ऐसे होगा फायदा

अमेरिकी सीनेट में एक विधेयक पारित हुआ है जो अमेरिका के नाटो सहयोगियों और रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए इजरायल और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के साथ भारत को बराबरी पर लाता है. नेशनल डिफेंस ऑथोराइजेशन एक्ट में वित्त वर्ष 2020 के लिए इस तरह का प्रस्ताव पिछले हफ्ते अमेरिकी सीनेट द्वारा पारित किया गया था.

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credits: Twitter)

अमेरिकी सीनेट (US Senate) में एक विधेयक पारित हुआ है जो अमेरिका के नाटो (NATO) सहयोगियों और रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए इजरायल (Israel) और दक्षिण कोरिया (South Korea) जैसे देशों के साथ भारत (India) को बराबरी पर लाता है. नेशनल डिफेंस ऑथोराइजेशन एक्ट (NDAA) में वित्त वर्ष 2020 के लिए इस तरह का प्रस्ताव पिछले हफ्ते अमेरिकी सीनेट द्वारा पारित किया गया था. दरअसल, इस विधेयक का प्रस्ताव रिपब्लिकन पार्टी के सांसद जॉन कॉर्निन (John Cornyn) ने लाया था और इसका समर्थन डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद मार्क वार्नर (Mark Warner) ने भी किया था. इन दोनों ने अमेरिकी हथियार नियंत्रण कानून में आवश्यक संशोधन की मांग की थी.

दरअसल, यह संशोधन हिंद महासागर (Indian Ocean) में मानवीय सहायता, आतंकवाद निरोध, समुद्री डकैती और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्रों में अमेरिका-भारत रक्षा सहयोग (US-India Defence Cooperation) को बढ़ाने की बात करता है. इस संशोधन को मंजूरी मिलने के बाद अमेरिका के बड़े रक्षा भागीदार के तौर पर भारत की हालिया मान्यता को संस्थानिक आधार मिल गया है. यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की कूटनीति का कमाल, भारत को 'नाटो सहयोगी' बनाने के लिए अमेरिकी संसद में लाया गया बिल

इस तरह के कानूनी बदलावों पर अन्य समूहों के साथ काम करने वाले पैरोकार समूह अमेरिका इंडिया स्ट्रैटिजिक एंड पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा था कि यह महत्वपूर्ण घटनाक्रम है. दरअसल, पैरोकार समूह कानूनी बदलावों के हिमायती हैं, जिससे भारत को अत्याधुनिक रक्षा उपकरण के निर्यात में मौजूदा कानूनी बाधाएं खत्म होंगी. इस तरह के उपकरण आम तौर पर कुछ ही देशों को दिए जाते हैं.

बता दें कि नाटो का मुख्यालय बेल्जियम के ब्रसेल्स में स्थित है. नाटो एक सैन्य गठबंधन है, जिसकी स्थापना 4 अप्रैल 1949 को की गई थी. इस संगठन में शामिल देशों के बीच एक दूसरे की सामूहिक सुरक्षा का जिम्मा होता है.

भाषा इनपुट

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\