अमेरिका के वित्त मंत्री और RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने अर्थव्यवस्था और नियामकीय घटनाक्रमों पर की चर्चा
अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन ने शनिवार को यहां देश की वित्तीय राजधानी में रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) और कारोबार जगत के लोगों से मुलाकातें की. इस दौरान उन्होंने वैश्विक और घरेलू वृहद-आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा की. रिजर्व बैंक के वक्तव्य में यह जानकारी दी गई.
अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन (Finance Minister Steven Mnuchin) ने शनिवार को यहां देश की वित्तीय राजधानी में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) और कारोबार जगत के लोगों से मुलाकातें की. इस दौरान उन्होंने वैश्विक और घरेलू वृहद-आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा की. रिजर्व बैंक के वक्तव्य में यह जानकारी दी गई. उधर, म्नुचिन ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने मौद्रिक नीति तथा वित्तीय क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. म्नुचिन ने राष्ट्रीय निवेश एवं बुनियादी संरचना कोष (NIIf) के शीर्ष अधिकारियों से भी मुलाकात की.
रिजर्व बैंक के बयान के मुताबिक अमेरिका के वित्त मंत्री के साथ दोनों देशों में वैश्विक और घरेलू वृहद आर्थिक परिदृश्य तथा नियामकीय घटनाक्रमों को लेकर विचार विमर्श हुआ. म्नुचिन ने ट्विटर पर बताया कि उन्होंने एनआईआईएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निवेश को बढ़ावा देने में अमेरिका और भारत दोनों के हितों के बारे में भी चर्चा की. उन्होंने इस दौरान मुंबई के ताज होटल पर 2008 में हुये 26/11 आतंकवादी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्वाजंलि भी अर्पित की. इस हमले में 166 लोग मारे गये थे.
यह भी पढ़ें: नए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की आगे की राह नहीं होगी आसान, उनके कंधों पर होगी ये जिम्मेदारियां
अमेरिकी सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि म्नुचिन के साथ भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर और मुंबई में अमेरिका के महावाणिज्य दूत डेविड जे. रैंज भी मौजूद रहे. समझा जाता है कि म्नुचिन ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिये विभिन्न देशों की यात्रा पर निकले हैं. बयान में कहा गया कि तीनों ने दास के अलावा रिजर्व बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की.
प्रवक्ता ने बताया कि म्नुचिन ने आनंद महिंद्रा, हर्ष गोयनका और आदि गोदरेज से भी मुलाकात की. शनिवार की शाम वे मुंबई से दिल्ली के लिये रवाना हो गये, जहां उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मुलाकात की. यहां यह उल्लेखनीय है कि पिछली बार लगे प्रतिबंध के दौरान भारत को ईरान से किये गये तेल आयात का भुगतान करने में काफी परेशानी हुई थी. इसमें तब समाधान के मामले में रिजर्व बैंक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2019 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

