संयुक्त राष्ट्र एलओसी के पास UNMO के वाहन के क्षतिग्रस्त होने की घटना की कर रहा है जांच: UN प्रवक्ता फरहान हक

संयुक्त राष्ट्र उस घटना की जांच कर रहा है जिसमें नियंत्रण रेखा के पास चिरिकोट सेक्टर में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षकों का एक वाहन किसी "अज्ञात वस्तु" की चपेट में आ गया था. संयुक्त राष्ट्र महासचिव के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह बात कही. सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार को उस क्षेत्र में भारतीय पक्ष की ओर से कोई गोलीबारी नहीं हुई.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

संयुक्त राष्ट्र, 19 दिसंबर : संयुक्त राष्ट्र (United Nations) उस घटना की जांच कर रहा है जिसमें नियंत्रण रेखा (LoC) के पास चिरिकोट सेक्टर में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षकों (UNMO) का एक वाहन किसी "अज्ञात वस्तु" की चपेट में आ गया था. संयुक्त राष्ट्र महासचिव के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह बात कही. संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा, "इस वक्त मेरा मानना है कि हमारे पास जो जानकारियां हैं, उससे यह पता चलता है कि किसी को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन एक घटना में एक वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है और मिशन अभी इस घटना की जांच कर रहा है."

यह भी पढ़ें : देश की खबरें | भारतीय सैनिकों द्वारा संयुक्त राष्ट्र के वाहन पर हमला किए जाने की पाकिस्तानी खबर पूरी तरह से गलत: सूत्र

इससे पहले नई दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सैनिकों द्वारा संयुक्त राष्ट्र के वाहनों पर हमला किए जाने संबंधी पाकिस्तान के आरोप को पूरी तरह से झूठ, आधारहीन और तथ्यात्मक रूप से गलत बताया. यह प्रतिक्रिया पाकिस्तानी (Pakistan) सेना के उस आरोप के बाद आई कि भारतीय सैनिकों ने एलओसी के पास चिरिकोट सेक्टर में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक (UNMO) के एक वाहन को निशाना बनाया.

यह भी पढ़ें : देश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र एलओसी के पास यूएनएमओ के वाहन के क्षतिग्रस्त होने की घटना की जांच कर रहा है: संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता

सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार को उस क्षेत्र में भारतीय पक्ष की ओर से कोई गोलीबारी नहीं हुई. चूंकि संयुक्त राष्ट्र के वाहनों की आवाजाही की जानकारी पहले से ही होती है, इसलिए ऐसी किसी भी तरह की गोलीबारी का सवाल ही नहीं उठता है. उन्होंने कहा कि ये आरोप निराधार हैं. इस संबंध में एक सूत्र ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र के वाहनों पर हमलों के संबंध में पाकिस्तान की ओर से आने वाली रिपोर्ट पूरी तरह से झूठी और तथ्यात्मक रूप से गलत है." सैन्य सूत्रों ने भी पाकिस्तानी सेना के आरोप को खारिज किया.

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट