UFO Spotted in China? चीन के रिझाओ में आसमान में दिखा यूएफओ, मार गिराने की तैयारी में दिखे लड़ाकू विमान
UFO Spotted in China

UFO Spotted in China: अमेरिका और कनाडा के बाद रविवार को चीन के रिझाओ के पास एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु देखी गई. स्थानीय मीडिया के अनुसार चीनी अधिकारी तटीय शहर रिझाओ के पास पानी में एक यूएफओ को मार गिराने की तैयारी कर रहे थे. वहीं चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने बताया है कि मछुआरों को संदेशों के माध्यम से सुरक्षित रहने की चेतावनी जारी करते हुए इसे मार गिराने की तैयारी कर रहे हैं.  बताया जा रहा है कि शुरूआती रिपोर्ट्स में चाइनीज मीडिया की ओर से उस अज्ञात वस्तु को 'संदिग्ध' माना गया. वैसे आकाश में उड़ती किसी अज्ञात वस्तु को 'यूएफओ' (UFO) कहा जाता है.

Tweet: