संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, पाकिस्तान में तेजी से बढ़ रहे HIV के मामले

पाकिस्तान में एचआईवी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र की एक ताजा रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है. एचआईवी पीड़ितों में सबसे ज्यादा संख्या किन्नरों और यौनकर्मियों की है. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि और अधिक युवा लोग इस वायरस की चपेट में आएंगे, इसकी संभावना प्रबल है. इंजेक्शन ड्रग का उपयोग करने वालों में एचआईवी की दर 21 प्रतिशत बढ़ी है.

एचआईवी (Photo Credits: IANS)

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में एचआईवी (HIV) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र की एक ताजा रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है. एचआईवी पीड़ितों में सबसे ज्यादा संख्या किन्नरों (ट्रांसजेंडर) और यौनकर्मियों की है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने मंगलवार को बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने इस बाबत जो आंकड़े प्रस्तुत किए हैं, उनमें 13 प्रतिशत उछाल देखने को मिला है. जहां 2010 में कुल 67,000 मामले थे, वहीं अब इस साल तक कुल 160,000 मामले सामने आए हैं.

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि और अधिक युवा लोग इस वायरस की चपेट में आएंगे, इसकी संभावना प्रबल है. पाकिस्तान में 2015 से 2018 तक 14 वर्ष की उम्र वाले संक्रमित युवाओं की संख्या बढ़कर 1,500 हो गई है.

यह भी पढ़ें : जॉर्जिया: महिला ने वीडियो के जरिए बताया कि उसने जान बूझकर पुरुषों को HIV संक्रमित किया, देखें वायरल वीडियो

इसी तरह एचआईवी संक्रमित महिलाओं की संख्या भी बढ़ी है. 15 वर्ष से ऊपर उम्र की संक्रमित युवतियों की संख्या 2015 में जहां 37,000 थी, वहीं अब 2018 में यह बढ़कर 48,000 हो गई है.

मौजूदा साल के दौरान इंजेक्शन ड्रग का उपयोग करने वालों में एचआईवी की दर 21 प्रतिशत बढ़ी है. इसी तरह समलैंगिकों में 3.7 प्रतिशत और यौनकर्मियों में 3.8 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यूनल ने पाकिस्तान नेशनल एड्स कंट्रोल प्रोग्राम द्वारा जारी आंकड़ों के हवाले से कहा कि पूरे देश में संक्रमित सुइयों के साझा इस्तेमाल के चलते 5,000 लोगों को एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड