अफगानिस्तान में आत्मघाती बम विस्फोट, अफगान सुरक्षा बलों के 4 सदस्यों की मौत

अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में एक कार बम विस्फोट में अफगान सुरक्षा बलों के कम से कम चार सदस्य मारे गए और बीस अन्य घायल हो गए. टोलो न्यूज की रिपोर्ट में इस हादसे की जानकारी दी गई है. टोलो न्यूज के मुताबिक, तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

अफगान सुरक्षा बल (Photo Credits : IANS)

काबुल : अफगानिस्तान (Afghanistan) के गजनी प्रांत में एक कार बम विस्फोट (Bomb Blast) में अफगान सुरक्षा बलों (Afghan Security Forces) के कम से कम चार सदस्य मारे गए और बीस अन्य घायल हो गए. टोलो न्यूज की रिपोर्ट में इस हादसे की जानकारी दी गई है.

गजनी पुलिस प्रमुख खालिद वर्दक ने कहा कि विस्फोट गजनी के अब बैंड जिले में शनिवार तड़के करीब 4.30 बजे हुआ जब एक आत्मघाती हमलावर ने जिला भवन के पहले गेट के निकट विस्फोटकों से भरी एक कार में विस्फोट कर दिया.

यह भी पढ़ें : अफगानिस्तान: काबुल में लगातार तीन धमाके, सात की मौत और 21 लोग हुए घायल

गजनी पुलिस प्रमुख ने कहा कि यह विस्फोट जिला गर्वनर की इमारत को निशाना बनाकर किया गया था. टोलो न्यूज के मुताबिक, तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट