पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार, 2 दिन में 3 नाबालिग लड़कियों का अपहरण, तलब किए गए पाक उच्चायोग के वरिष्ठ अधिकारी

पाकिस्तान में नाबालिग हिंदू लड़कियों के अपहरण के मुद्दे पर कड़ा विरोध जताने और इस मामले में गंभीर चिंताओं को साझा करने के लिए शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी को तलब किया गया. भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के वरिष्ठ अधिकारी से बच्चियों के अपहरण मामले में शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ इसका कड़ा विरोध भी जताया है.

पाकिस्तान का झंडा (Photo Credits: File Image)

नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं (Minority Hindu Community) पर हो रहे अत्याचार को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान का दोहरा चेहरा दुनिया के सामने आया है. यहां रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हो रहे जुल्म को देखते हुए उनकी सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं. पाक में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की नाबालिग लड़कियों (Monor Girls) के अपहरण मामले में भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग से शिकायत दर्ज कराई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, महज दो दिन में तीन नाबालिग हिंदू लड़कियों के अपहरण (Abduction of Minor Girls) का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि 14 जनवरी को दो लड़कियों को अगवा किया गया था, जबकि 15 जनवरी को एक नाबालिग बच्ची को उठा लिया गया था.

सरकार के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान में नाबालिग हिंदू लड़कियों के अपहरण के मुद्दे पर कड़ा विरोध जताने और इस मामले में गंभीर चिंताओं को साझा करने के लिए शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी को तलब किया. भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के वरिष्ठ अधिकारी से बच्चियों के अपहरण मामले में शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ इसका कड़ा विरोध भी जताया है.

पाक उच्चायोग के अधिकारी किए गए तलब 

दरअसल, अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार की घटनाएं मानवाधिकार की दुहाई देने वाले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के झूठ को बेनकाब करती हैं. सूत्रों के अनुसार, 14-15 जनवरी के बीच पाकिस्तान में तीन नाबालिग लड़कियों के अपहरण के मामले सामने आए हैं. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: इमरान सरकार का बढ़ेगा सिरदर्द, इस समुदाय ने अन्याय के खिलाफ उठाई आवाज

बताया जाता है कि 14 जनवरी को सिंध प्रांत के उमर गांव से दो लड़कियों को अगवा किया गया था, जबकि 15 जनवरी को जकोबाबाद जिले से एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया था. गौरतलब है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के मामले लगातार सामने आते रहते हैं. यहां अल्सपसंख्य समुदाय की लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन कराने और शादी कराने के कई मामले सामने आ चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

\