इस्लामाबाद: सऊदी विदेश मंत्री अदेल अल-जुबेर एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे पाकिस्तान

सऊदी विदेश मंत्री अडेल अल-जुबेर (Adel al zubair) गुरुवार को अपने एक दिवसीय आधिकारिक दौरे पर पाकिस्तानी नेतृत्व से मुलाकात करने इस्लामाबाद पहुंचेंगे

सऊदी विदेश मंत्री अडेल अल-जुबेर (Photo Credit- IANS)

इस्लामाबाद:  सऊदी विदेश मंत्री अडेल अल-जुबेर (Adel al zubair) गुरुवार को अपने एक दिवसीय आधिकारिक दौरे पर पाकिस्तानी नेतृत्व से मुलाकात करने इस्लामाबाद पहुंचेंगे और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (Mohammad Bin Salman) का महत्वपूर्ण संदेश देंगे. जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अल-जुबेर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान व अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय मामलों व क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करेंगे.

उनका बीते सप्ताह ही पाकिस्तान आने का कार्यक्रम था, लेकिन उनकी यात्रा टल गई थी. कार्यक्रम में बदलाव का कारण नहीं बताया गया. कुरैशी ने कहा है कि अल-जुबेर सऊदी क्राउन प्रिंस के महत्वपूर्ण संदेश के साथ पाकिस्तान आ रहे हैं. सऊदी क्राउन प्रिंस ने फरवरी में पाकिस्तान का दौरा किया था.

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब ने किया भारत का समर्थन, प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा- आतंक के खिलाफ हम हर तरह से सहयोग करेंगे

अपनी यात्रा के दौरान क्राउन प्रिंस ने कहा था कि, "पाकिस्तान में घर जैसा महसूस होता है..हमें पाकिस्तान के भविष्य पर भरोसा है. हमारा मानना है कि पाकिस्तान में बड़े अवसर हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड