सऊदी अरब ने आतंकवाद के जुर्म में 37 नागरिकों को दी मौत की सजा
सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि ‘‘आतंकवादी और चरमपंथी विचारधारा अपनाने और सुरक्षा को अस्थिर करने के लिए आतंकवादी प्रकोष्ठ बनाने के लिए’’ इन लोगों को मौत की सजा दी गई।
रियाद. सऊदी अरब ने आतंकवाद के जुर्म में अपने 37 नागरिकों को मिली मौत की सजा मंगलवार को तामील कर दी। सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी ने एक बयान के हवाले से बताया कि मौत की सजा की तामील रियाद, मक्का एवं मदीना, मध्य कासिम प्रांत और देश के शिया अल्पसंख्यकों के गढ़ ईस्टर्न प्रांत में की गयी है।
सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि ‘‘आतंकवादी और चरमपंथी विचारधारा अपनाने और सुरक्षा को अस्थिर करने के लिए आतंकवादी प्रकोष्ठ बनाने के लिए’’ इन लोगों को मौत की सजा दी गई। यह भी पढ़े-सऊदी अरब: फेसबुक पर महिला ने अपने एक्स पति की पत्नी को कहा अपशब्द, हुई दो साल की सजा और 45 लाख का जुर्माना
एसपीए द्वारा जारी किए गए आकंड़ों के अनुसार, सऊदी अरब में इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक कम से कम 100 लोगों को मौत की सजा दी जा चुकी है।
संबंधित खबरें
Rangrez Restaurant Controversy: लंदन में हलाल मांस विवाद में ‘रंगरेज’ रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
Netanyahu Death News: क्या ईरान के हमले में मारे गए बेंजामिन नेतन्याहू? अफवाहों के बीच इजरायली PMO ने तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रधानमंत्री पूरी तरह सुरक्षित
जर्मनी में कई पेरेंट्स को क्यों करनी पड़ती है पार्ट‑टाइम जॉब
Earthquake in Turkey: तुर्की के टोकाट प्रांत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, लोगों में दहशत
\