Russia-Ukraine War: जल्द से जल्द खार्किव छोड़ दें भारतीय नागरिक- इंडियन एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी, 4 घंटे में इन जगहों पर पहुंचने के लिए कहा

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में हालात बेहद खराब हो गए है. रूस शहर पर लगातार आक्रमण कर रहा है. इस खतरे को देखते हुए भारतीय दूतावास ने सभी भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है और तत्काल शहर छोड़ने के लिए कहा हैं.

यूक्रेन-रूस युद्ध (Photo Credits: PTI)

यूक्रेन (Ukraine) के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव (Kharkiv) में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. रूस (Russia) द्वारा लगातार शहर में बमबारी जारी है. रिहायशी इलाकों में धमाकों से कई लोगों की मौत हुई है. सड़कों पर सायरन बज रहे हैं. इस बीच भारतीय दूतावास ने वहां फंसे भारतीयों को सख्त एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिक और छात्र खार्किव छोड़ दें. यूक्रेन में गोलाबारी में हमारा नागरिक घायल हुआ: चीन

भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘ हर परिस्थिति में वे इन स्थानों पर आज यूक्रेन के समय के अनुसार छह बजे (1800) तक पहुंच जाएं.’’ दूतावास ने कहा कि खारकीव में सभी भारतीयों के लिये महत्वपूर्ण परामर्श है कि वे अपनी रक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल खारकीव छोड़ दें और जल्द से जल्द पेसोचिन, बाबाये और बेजलीयुदोव्का पहुंचें.

यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने यह परामर्श ऐसे समय में दिया है जब यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण इस पूर्वी यूरोपीय देश में हालात अत्यधिक खराब हो गए हैं . खासतौर पर खारकीव पर हमले तेज होने की खबरें आ रही हैं.

यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में क्षेत्रीय पुलिस और खुफिया मुख्यालय पर हुए हमले का एक वीडियो ऑनलाइन प्रसारित हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक इमारत की छत विस्फोट से उड़ गई और उसकी ऊपरी मंजिल पर आग लग गई है.

भारत ने यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को देश वापस लाने के लिये ‘ऑपरेशन गंगा’ अभियान शुरू किया है. इसके तहत भारतीयों को जमीनी सीमा चौकियों के जरिए यूक्रेन से निकलने के बाद हंगरी, रोमानिया, पोलैंड और स्लोवाकिया से हवाई मार्ग से स्वदेश लाया जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड