कुलभूषण जाधव केस: ICJ ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कहा- वियना संधि के दायित्वों का हुआ उल्लंघन

पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव मामले में इंटरनेशनल जस्टिस कोर्ट की तरफ से फटकार लगाई गई है. आईसीजे के प्रेसिडेंट जज अब्दुलकावी यूसुफ ने पाकिस्तान को कुलभूषण जाधव मामले में फटकार लगते हुए कहा कि पाकिस्तान ने वियना संधि के नियमों की अनदेखी की है.

कुलभूषण जाधव (Photo Credits: PTI/File)

संयुक्त राष्ट्र: पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव (Kulbhushan Jadhav) मामले में इंटरनेशनल जस्टिस कोर्ट (ICJ) की तरफ से फटकार लगाई गई है. आईसीजे के प्रेसिडेंट जज अब्दुलकावी यूसुफ ( Abduylqawi Yusuf)  ने पाकिस्तान को कुलभूषण जाधव मामले में फटकार लगते हुए कहा कि पाकिस्तान ने वियना संधि (Vienna Convention) के नियमों की अनदेखी की है. आईसीजे के जज ने कहा कि जाधव  की गिरफ्तारी की सूचना भारतीय दूतावास को भी नहीं दी गई थी. उन्होंने यह भी  कहा कि कुलभूषण जाधव को काउंसुलर एक्सेस देने के  भारत की तरफ से कई बार अपील की गई इसके बाद भी उसे  काउंसुलर एक्सेस नहीं दिया गया.

खबरों के अनुसार इंटरनेशनल जस्टिस कोर्ट ( International Court of Justice) के प्रेसिडेंट जज अब्दुलकावी यूसुफ ने संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में बयान देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने वियना संधि के आर्टिकल 36 का उल्लंघन किया है. भारत हमेशा से कुलभूषण जाधव को कांसुलर एक्सेस देने की मांग करता रहा है, जिसे पाकिस्तान ने हर बार खारिज किया है. जो यह वियना संधि का उलंघन हैं. यह भी पढ़े: कुलभूषण जाधव को लेकर पाकिस्तान का दोगला चेहरा, दूसरी बार कॉन्सुलर एक्सेस देने से किया इनकार

बता दें कि कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोप में अप्रैल 2017 में मौत की सजा सुनाई थी. इसके बाद भारत ने हेग स्थित आईसीजे का रुख कर सजा पर रोक लगाने की मांग की थी. आईसीजे ने 17 जुलाई को पाकिस्तान को जाधव की दोषसिद्धि और सजा की प्रभावी समीक्षा एवं पुनर्विचार करने का आदेश दिया था. साथ ही, बगैर और देर किये उन्हें दूतावास मदद पहुंचाने को भी कहा था. (इनपुट भाषा)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड