विदेश

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी Maryam Nawaz गिरफ्तार, पिता से मिलने कोट लखपत जेल पहुंची थी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को धन शोधन के मामले में यहां बृहस्पतिवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह जेल में बंद अपने पिता से मिलकर लौट रही थीं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष 45 वर्षीय मरियम से 31 जुलाई को भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी के अधिकारियों ने पूछताछ की थी.

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी Maryam Nawaz गिरफ्तार, पिता से मिलने कोट लखपत जेल पहुंची थी
नवाज शरीफ और मरियम नवाज (Photo Credit: ANI)

लाहौर. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को धन शोधन के मामले में यहां बृहस्पतिवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह जेल में बंद अपने पिता से मिलकर लौट रही थीं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष 45 वर्षीय मरियम से 31 जुलाई को भी कथित धनशोधन और उनकी व परिवार की आय से अधिक संपत्ति को लेकर भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी के अधिकारियों ने पूछताछ की थी.

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने मरियम और उनके रिश्तेदार युसूफ अब्बास को चौधरी शुगर मिल्स (सीएसएम) मामले में गिरफ्तार किया है.

एनएबी के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ हमने मरियम नवाज को चौधरी शुगर मिल्स (सीएसएम) मामले में गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह धन शोधन और आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों का सामना कर रही हैं.’’ यह भी पढ़े-पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने पिता के साथ कथित मुलाकात की वीडियो किए जारी

राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने मरियम को लाहौर की कोट लखपत जेल से गिरफ्तार किया. यहां उनके पिता 24 दिसंबर, 2018 से सात साल जेल की सजा काट रहे हैं. शरीफ को पनामा पेपर्स मामलों से जुड़े भ्रष्टाचार के तीन में से एक मामले में शीर्ष अदालत द्वारा 28 जुलाई 2017 को दोषी ठहराया गया.

डॉन न्यूज की खबर के मुताबिक डॉक्टरों की एक टीम दोनों की चिकित्सीय जांच करेगी।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि मरियम और अब्बास को शुक्रवार को जवाबदेही अदालत में रिमांड के लिए पेश किया जाएगा.

डॉन की खबर के मुताबिक मरियम को सीएसएम मामले में प्रश्नों के जवाब देने को कहा गया था और स्थानीय समय के अनुसार उन्हें बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे तक जवाब देना था। लेकिन एनएबी अधिकारी जेल पहुंचे और उन्हें हिरासत में ले लिया. एनएबी के अनुसार मरियम ने बृहस्पतिवार को जवाबदेही ब्यूरो के समक्ष पेश नहीं होने के लिए माफी मांगी और वह अपने पिता से मिलने जेल चली गईं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2019 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).