Pakistan: इमरान के खिलाफ विपक्ष ने कसी कमर, क्वेटा में होगी अगली रैली, सरकार के खिलाफ होगा प्रदर्शन

पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (Pakistan Democratic Movement) (पीडीएम) (PDM) रविवार को क्वेटा में अपना तीसरा शक्ति प्रदर्शन कर रहा है, वहीं एक आतंकी हमले की रिपोर्ट के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है. पीडीएम (PDM) में पाकिस्तान के 11 विपक्षी दल शामिल हैं. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून (The Express Tribute) के मुताबिक, नेशनल काउंटर टेररिज्म अथॉरिटी (National Counter Terrorism Authority) (नैक्टा) (NaCTA) ने चेतावनी दी है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (Tehrik-E-Taliban Pakistan) (टीटीपी) (TTP) ने राजनीतिक और धार्मिक नेतृत्व को निशाना बनाते हुए क्वेटा (Quetta) में बड़े पैमाने पर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बनाई है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (Pakistan Democratic Movement) (PDM) रविवार को क्वेटा में अपना तीसरा शक्ति प्रदर्शन कर रहा है, वहीं एक आतंकी हमले की रिपोर्ट के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है. पीडीएम (PDM) में पाकिस्तान के 11 विपक्षी दल शामिल हैं. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून (The Express Tribute) के मुताबिक, नेशनल काउंटर टेररिज्म अथॉरिटी (National Counter Terrorism Authority) (नैक्टा) (NaCTA) ने चेतावनी दी है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (Tehrik-E-Taliban Pakistan) (टीटीपी) (TTP) ने राजनीतिक और धार्मिक नेतृत्व को निशाना बनाते हुए क्वेटा (Quetta) में बड़े पैमाने पर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बनाई है. बलूचिस्तान सरकार Baluchistan Government) ने सुरक्षा अलर्ट के मद्देनजर पीडीएम (PDM) से रैली को स्थगित करने की अपील की थी. हालांकि, विपक्षी नेताओं ने अपील को दरकिनार कर दिया.

पीपीपी बलूचिस्तान (PPP Baluchistan) के प्रवक्ता हयात अचैकजई ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून (The Express Tribute) को बताया कि अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी (Bilaawal Bhutto-Jardaari) शायद जनसभा में मौजूद नहीं हो सकेंगे, जिसमें पीएमएल-एन (PML-N) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज और जेयूआई-एफ (JUI-F) प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान(Maulaana Fazur Rehman)   भी शामिल होंगे जो पीडीएम (PDM) के अध्यक्ष भी हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि जरदारी वीडियो लिंक के माध्यम से रैली को संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़े: पाकिस्तान में पहली बार शुरू हुई कमर्शियल मेट्रो ट्रेन सेवा.

इस बीच, पीएमएल-एन बलूचिस्तान (PML-N) के प्रेसीडेंट जनरल (रिटायर्ड) कादिर बलूच ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ वर्चुअल रूप से जनसभा को संबोधित करेंगे. बलूचिस्तान सरकार द्वारा 4,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें पुलिस, फ्रंटियर कोर और बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी शामिल हैं.

पीडीएम ने 19 अक्टूबर को कराची (Karachi) में अपनी दूसरी रैली आयोजित की थी और इससे पहले 16 अक्टूबर को गुजरांवाला में की थी. क्वेटा (Quetta) के बाद, पीडीएम 22 नवंबर को पेशावर (Peshawar) में अपनी चौथी रैली, 30 नवंबर को मुल्तान (Multan) में पांचवीं और 13 दिसंबर को लाहौर में आखिरी रैली करेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड