पाकिस्तान में अगवा हिंदू लड़की को परिवार से मिलाया गया: रिपोर्ट

पाकिस्तान (Pakistan) के सिंध प्रांत से कथित तौर पर अगवा की गई हिंदू लड़की को बरामद कर उसे उसके परिवार से मिला दिया गया है

पाकिस्तान का झंडा (फाइल फोटो)

कराची: पाकिस्तान (Pakistan) के सिंध प्रांत से कथित तौर पर अगवा की गई हिंदू लड़की को बरामद कर उसे उसके परिवार से मिला दिया गया है. रोहरी निवासी रिनो कुमारी (Rino Kumari) को 29 अगस्त को उस वक्त अगवा किया गया था कि जब वह अपने स्कूल जा रही थी। उसके परिवार ने दावा किया था कि एक मुसलमान व्यक्ति ने उसे अगवा किया है. एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में घोटकी से 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पार्टी पाकिस्तान तहरीके इंसाफ(पीटीआई) के सांसद रमेश कुमार (Ramesh Kuamr) ने दावा किया कि यह पहली बार है जब एक अगवा हुई हिंदू लड़की को उसके परिवार से सुरक्षित दोबारा मिलवाया गया है.

अल्पसंख्यक महिलाओं के जबरन धर्मांतरण का मामला उस वक्त सामने आया जब 19 वर्षीय एक सिख लड़की का इस्लाम में धर्मांतरण करा कर पंजाब प्रांत के एक मुसलमान युवक के साथ निकाह कराऐ जाने की खबर आई. लड़की को पंजाब के राज्यपाल और 30 सदस्यीय सिख समिति के बीच कई दिन तक चली बातचीत के बाद परिवार से मिलाया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड