26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद टेरर फंडिंग केस में दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा

26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते है कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की कोर्ट ने टेरर फंडिंग मामले में दोषी करार दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने सईद को 5 साल कैद की सजा सुनाई है. जानकारी के लिए बता दें कि पिछले सप्ताह पाकिस्तान की लाहौर की आतंकवाद रोधी कोर्ट ने बैन लगे जमात-उद-दावा चीफ हाफिज सईद के खिलाफ आतंकवादी फंडिंग से जुड़े दो केस में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद (Photo Credits: ANI)

इस्लामाबाद . 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद (26/11 Mumbai Attack Mastermind Hafiz Saeed) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते है कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) की कोर्ट ने टेरर फंडिंग मामले (Terror Financing Case) में दोषी करार दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने सईद को 5 साल कैद की सजा सुनाई है. जानकारी के लिए बता दें कि पिछले सप्ताह पाकिस्तान की लाहौर की आतंकवाद रोधी कोर्ट ने बैन लगे जमात-उद-दावा (Jamat-ud-Dawa) चीफ हाफिज सईद के खिलाफ आतंकवादी फंडिंग से जुड़े दो केस में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

ज्ञात हो कि हाफिज सईद के खिलाफ आतंकी फंडिंग, मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध कब्जे सहित कुल 29 मामले चल रहे हैं. वही मंगलवार को कोर्ट ने हाफिज सईद की एक अर्जी स्वीकार की थी जिसमे उसने 6 मामलों पर की सुनवाई एक साथ करने और इस पर फैसला सुनाने का आग्रह किया गया था. यह भी पढ़े-मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को झटका, लाहौर की आतंकवाद विरोधी अदालत ने टेरर फंडिंग केस में आरोप तय किए

ANI का ट्वीट-

आतंकी गतिविधि के लिए फंडिंग कराने के आरोप को साबित करने के लिए 20 गवाहों को कोर्ट में पेश किया गया था. हाफिज सईद पर आरोप है कि वह आतंकियों के लिए चैरिटी के जरिये गैरकानूनी तरीके से फंड जमा किया करता था.

गौरतलब है कि मुंबई आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान से अजमल कसाब सहित10 लोग समुद्र के रास्ते मुंबई में दाखिल हुए थे. इसके साथ इन लोगों ने खून की होली खेलते हुए 166 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. इसमें सैकड़ों लोग घायल भी हुए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड