Pakistan: पाकिस्तान में कोयला खदानों पर हमलों में 20 मजदूरों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को कई कोयला खदानों पर हुए हमलों में 20 मजदूरों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. जिले के राजनीतिक प्रमुख हाजी खैरुल्लाह नासिर ने पत्रकारों को बताया कि यह घटना प्रांत के डुकी जिले में हुई.

Representational Image | PTI

इस्लामाबाद, 11 अक्टूबर : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को कई कोयला खदानों पर हुए हमलों में 20 मजदूरों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. जिले के राजनीतिक प्रमुख हाजी खैरुल्लाह नासिर ने पत्रकारों को बताया कि यह घटना प्रांत के डुकी जिले में हुई. अज्ञात हमलावरों ने कम से कम दस कोयला खदानों को हथगोले से निशाना बनाया. हमलों में खदानों में काम कर रहे 20 मजदूरों की मौत हो गई और कई घायल हो गए.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बताया कि हमलावरों ने घटनास्थल से भागने से पहले खदानों और खनन मशीनों में आग लगा दी. पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने कुछ खनन मजदूरों को समूह में इकट्ठा करके गोली मार दी. पुलिस ने बताया कि शवों और घायल मजदूरों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है. ज्यादातर पीड़ित बलूचिस्तान के विभिन्न जिलों के निवासी थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. यह भी पढ़ें : भारत-चीन तनाव से लद्दाख के खानाबदोशों के जीवन पर कैसा है असर

पुलिस अधिकारी हुमायूं खान ने बताया, ''हथियारबंद लोगों के एक ग्रुप ने डुकी इलाके में जुनैद कोल कंपनी की कई खदानों पर हमला किया. हमलावरों ने खदानों पर रॉकेट और ग्रेनेड भी दागे. बता दें कि बलूचिस्तान प्रांत का यह नया हमला पाकिस्तान की राजधानी में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड