Adipurush Ban in Nepal: नेपाल कोर्ट ने ‘आदिपुरूष’ पर से बैन हटाया, काठमांडू के महापौर ने कहा- नहीं मानेंगे आदेश
नेपाल की एक अदालत ने प्रभास अभिनीत ‘‘आदिपुरुष’’ सहित हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर बृहस्पतिवार को प्रतिबंध समाप्त कर दिया साथ ही प्राधिकारियों को निर्देश दिया कि देश के सेंसर बोर्ड द्वारा पास की गई किसी भी फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं रोकी जाए.
Adipurush Ban in Nepal: नेपाल की एक अदालत ने प्रभास अभिनीत ‘‘आदिपुरुष’’ सहित हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर बृहस्पतिवार को प्रतिबंध समाप्त कर दिया साथ ही प्राधिकारियों को निर्देश दिया कि देश के सेंसर बोर्ड द्वारा पास की गई किसी भी फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं रोकी जाए.
‘आदिपुरुष’ के एक संवाद में माता सीता को ‘‘भारत की बेटी’’ बताया गया है, और इसी के कारण हिंदी फिल्मों पर प्रतिबंध लगाया गया. काठमांडू के महापौर बालेन्द्र शाह ने इसकी घोषणा की थी. शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कोई भी दंड भुगतने के लिए तैयार हैं लेकिन फिल्म के प्रदर्शन की मंजूरी नहीं देंगे क्योंकि यह मामला ‘नेपाल की संप्रभुता तथा स्वतंत्रता’’ से जुड़ा है.
पाटन उच्च न्यायालय के न्यायाधीश धीर बहादुर चंद की एकल पीठ ने एक अल्पकालिक आदेश जारी कर कहा कि सेंसर बोर्ड से अनुमति प्राप्त करने वाली फिल्मों की स्क्रीनिंग नहीं रोकी जानी चाहिए. ‘नेपाल मोशन पिक्चर एसोसिएशन’ के अध्यक्ष भास्कर धुंगाना ने संवाददाताओं को बताया कि याचिकाकर्ता अदालत के लिखित आदेश का इंतजार कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘ अब हम सेंसर बोर्ड से अनुमति पाई सभी फिल्में प्रदर्शित करेंगे.’’ अदालत के फैसले के बाद शाह ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि वह ‘‘ अदालत के आदेश का पालन नहीं करेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ फिल्म के लेखक ने कहा कि नेपाल भारत के अधीन है,ये भारत के खराब इरादे को दर्शाता है....’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कोई भी दंड भुगतने के लिए तैयार हूं लेकिन फिल्म के प्रदर्शन को मंजूरी नहीं दी जाएगी.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2023 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

