प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान 'रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन' से नवाजेगा मालदीव
मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद (Abdulla Shahid) ने शनिवार को यह घोषणा की. उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति ने पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने के अपने फैसले की घोषणा की है. पीएम मोदी को विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को सौंपे जाने वाला मालदीव का सबसे बड़ा सम्मान निशान इज्जुद्दीन दिया जाएगा.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने दूसरे कार्यकाल की पहली विदेश यात्रा पर मालदीव पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने केरल के कोच्चि एयरपोर्ट से मालदीव (Maldives) के लिए उड़ान भरी थी. मालदीव की यात्रा के दौरान देश के सर्वोच्च सम्मान ‘रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ से सम्मानित किया जाएगा. मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद (Abdulla Shahid) ने शनिवार को यह घोषणा की. उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति ने पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने के अपने फैसले की घोषणा की है. पीएम मोदी को विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को सौंपे जाने वाला मालदीव का सबसे बड़ा सम्मान निशान इज्जुद्दीन दिया जाएगा.'
मालदीव के विदेश मंत्री शाहिद ने ट्विटर पर कहा कि 'द मोस्ट ऑनरेबल ऑर्डर ऑफ द डिस्टींगुइश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन' मालदीव का सर्वोच्च सम्मान है जिसे विदेशी हस्तियों को दिया जाता है.
Abdulla Shahid, Maldives Foreign Minister: The President has announced his decision to confer on PM Narendra Modi,Maldives' highest honour accorded to foreign dignitaries, “The Most Honourable Order of the Distinguished Rule of Nishan Izzuddeen” during PM’s visit today.(file pic) pic.twitter.com/IhSf4sMfAZ
— ANI (@ANI) June 8, 2019
विदेश मंत्री शाहिद ने ट्वीट किया कि मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने मोदी को सर्वोच्च सम्मान 'द मोस्ट ऑनरेबल ऑर्डर ऑफ द डिस्टींगुइश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन' से सम्मानित करने का निर्णय किया है. शाहिद ने ट्वीट में नमस्कार और स्वागतम शब्द का भी इस्तेमाल किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को कहा कि मालदीव की उनकी यह यात्रा भारत की 'पड़ोसी प्रथम' की महत्वपूर्ण नीति को दर्शाता है. मालदीव के बाद पीएम मोदी रविवार को श्रीलंका का भी दौरा करेंगे. उन्होंने कहा कि यह विदेश यात्रा दोनों समुद्री देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2019 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

