Mass Shooting in Los Angeles: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फिर गोलीबारी, तीन की मौत, चार घायल
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Twitter)

Los Angeles Mass Shooting: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थम नहीं रही है. शनिवार सुबह लॉस एंजिल्स में एक बार फिर अंधाधुंध फायरिंग हुई है. जिसमें तीन लोगों की मौत हु है. वहीं चार लोग घायल हुए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर लोगों का इलाज चल रहा है. रिपोर्ट के अनुसार इस सप्ताह लॉस एंजिल्स क्षेत्र में यह सामूहिक गोलीबारी की दूसरी और पश्चिमी अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में चौथी घटना है.

पुलिस अधिकारी फ्रैंक प्रीसीडो  कहा कि फिलहाल ये कहना मुश्किल है कि इस फायरिंग के पीछे की वजह क्या है. पुलिस इस मामले में पड़ताल कर रही है. कैलिफोर्निया में इस महीने ग्रुप फायरिंग की यह चौथी घटना है. एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में पिछले साल यानी 2022 में 600 से ज्यादा ग्रुप फायरिंग की घटनाएं दर्ज की गई थीं.

Tweet: