श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट: इजरायल ने श्रीलंका में 'गंभीर बड़े खतरे' को लेकर चेताया

इजरायल (Israel) के आतंक निरोधक ब्यूरो ने गुरुवार को श्रीलंका (Sri Lanka) की यात्रा को लेकर एक 'गंभीर बड़े खतरे' की चेतावनी जारी की है...

मैत्रिपाल सिरिसेना और रियूवेन रिवलिन (Photo Credit- Facebook)

तेलअवीव:  इजरायल (Israel) के आतंक निरोधक ब्यूरो ने गुरुवार को श्रीलंका (Sri Lanka) की यात्रा को लेकर एक 'गंभीर बड़े खतरे' की चेतावनी जारी की है. इसमें यात्रियों को देश छोड़कर जाने और हाल में श्रीलंका की यात्रा को स्थगित करने को कहा गया है. सुरक्षा और विदेश मंत्रालय के साथ बातचीत करने के बाद यह निर्णय लिया गया है. सीएनएन ने आतंक निरोधक ब्यूरो के अधिकारियों के बयान का हवाला देकर यह बात कही है.

सुरक्षा को लेकर लेवल-2 दूसरे दर्जे का बड़ा खतरा है. लेवल-1 सबसे खतरनाक होता है, जिसमें यात्रियों से आग्रह किया जाता है कि वे तुरंत देश को छोड़ दें.

यह भी पढ़ें: श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट: कोलंबो पुलिस ने 9 पाकिस्तानियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

यह चेतावनी श्रीलंका में ईस्टर के दिन रविवार को हुए आतंकी हमलों के बाद जारी की गई है. इन हमलों में 359 लोगों की जान गई और सैकड़ों घायल हुए. इस्लामिक स्ट्रेट ने हमले की जिम्मेदारी ली लेकिन श्रीलंका के अधिकारियों ने इसके लिए स्थानीय मुस्लिम समूहों को दोषी ठहराया.

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से करारी शिकस्त, दुष्मंथा चमीरा और महेश थीक्षणा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें SL बनाम OMN के मैच का स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका ने ओमान के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, दासुन शनाका ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Live Score Update: पल्लेकेले में श्रीलंका बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Prediction: पल्लेकेले में आज श्रीलंका बनाम ओमान के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\