Israel Gaza War: इजराइली हमले में मदद के लिए इंतजार कर रहे कई गाजावासी मारे गए- हमास

हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-केदरा ने एक प्रेस बयान में कहा है कि गाजा शहर में मदद के लिए इंतजार कर रहे लोगों पर इजराइली हमले में दर्जनों फिलिस्तीनी मारे गए और घायल हो गए.

Israel-Hamas War (Photo Credit: Reuters/ANI)

गाजा, 4 मार्च : हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-केदरा ने एक प्रेस बयान में कहा है कि गाजा शहर में मदद के लिए इंतजार कर रहे लोगों पर इजराइली हमले में दर्जनों फिलिस्तीनी मारे गए और घायल हो गए.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फिलिस्तीनी सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि इजराइली बलों ने रविवार को गाजा शहर के दक्षिण में कुवैत चौराहे पर आम लोगों पर उस समय गोलीबारी की, जब वे आटे के लिए ट्रकों का इंतजार कर रहे थे. यह भी पढ़ें : Immediate Ceasefire In Gaza: अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने गाजा में युद्धविराम का किया आह्वान

सरकारी फ़िलिस्तीन टीवी के अनुसार, इससे पहले दिन में, इज़राइली युद्धक विमानों ने मध्य गाजा पट्टी के दीर अल-बलाह में राहत सामग्री ले जा रहे एक छोटे ट्रक पर बमबारी की. इसमें कम से कम आठ लोग मारे गए. मामले में इज़राइल की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड