इराक में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में 16 की मौत, 4 घायल
न्यायधीश के बेटों के घरों पर अज्ञात बंदूकधारियोंने का हमला
बगदाद: इराक के सलाहुद्दीन प्रांत के एक कस्बे के तीन घरों पर अज्ञात बंदूकधारियोंने हमला कर दिया जिसमें कम से कम 16 लोग मारे गए और चार घायल हो गए.
सलाहुद्दीन की प्रांतीय पुलिस के लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद अल-जुबौरी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ से कहा कि यह हमला मंगलवार की शाम को हुआ. मशीन गनों से लैस बंदूकधारियों ने राजधानी बगदाद से करीब 60 किलोमीटर दूर दुजैल कस्बे के दक्षिण में स्थित एक गांव के तीन घरों पर हमला किया था.
ये तीनों घर रहीम अल-मारजौक नाम के एक न्यायधीश के तीन बेटों के थे. उन्होंने कहा कि सभी पीड़ित तीनों परिवारों के सदस्य हैं और उनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.
जुबौरी ने कहा कि इराकी सुरक्षा बलों ने घटना की जांच शुरू कर दी है जबकि सैनिकों ने इस इलाके को सील कर हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है.
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि का निधन: फिजियोथेरेपी सेशन के बाद आया हार्ट अटैक
Middle East Conflict: दुबई एयरपोर्ट के पास ईरानी ड्रोन हमला, एक भारतीय सहित 4 घायल; मध्य पूर्व में युद्ध तेज
छत्रपति संभाजीनगर: प्रसिद्ध इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर अरुण तुपे का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत की आशंका
Bulandshahr Tragedy: यूपी के बुलंदशहर में Sex वर्धक दवाओं के ओवरडोज से युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव अस्पताल में छोड़कर प्रेमिका फरार
\