अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर भारत की सलाह से तिलमिलाया पाकिस्तान, बताया प्रोपेगेंडा

सिख समुदाय के अत्यंत पवित्र स्थल ननकाना साहिब गुरुद्वारे के बाहर भीड़ के उपद्रव और पेशावर में एक सिख युवक की हत्या का मुद्दा भारत द्वारा उठाना पाकिस्तान को रास नहीं आया है। दुनिया में सुर्खियों में छाए इन मुद्दों पर भारत ने पाकिस्तान को अपने यहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा था लेकिन पाकिस्तान ने इसे भारतीय प्रोपेगेंडा बता कर खारिज कर दिया

इमरान खान (Photo Credits: Twitter)

इस्लामाबाद: सिख समुदाय के अत्यंत पवित्र स्थल ननकाना साहिब गुरुद्वारे के बाहर भीड़ के उपद्रव और पेशावर में एक सिख युवक की हत्या का मुद्दा भारत द्वारा उठाना पाकिस्तान को रास नहीं आया है. दुनिया में सुर्खियों में छाए इन मुद्दों पर भारत ने पाकिस्तान को अपने यहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा था लेकिन पाकिस्तान ने इसे भारतीय प्रोपेगेंडा बता कर खारिज कर दिया. पाकिस्तान विदेश मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी बयान की कटु भाषा से साफ है कि भारत ने पाकिस्तान की दुखती रग पर हाथ रख दिया है. तिलमिलाए पाकिस्तान ने अपने बयान में कहा है कि 'पाकिस्तान से यह सब कहने के बजाए भारत में सत्तारूढ़ आरएसएस प्रेरित भाजपा सरकार अपने देश के अल्पसंख्यकों को भगवा आतंक से बचाए.

बयान में बाबरी मस्जिद विवाद, गुजरात के दंगों, मॉब लिंचिंग आदि का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि 'इस सबमें जो शामिल हो, उसे अल्पसंख्यकों की रक्षा की बात कहने तक का हक नहीं है. 'बयान में कहा गया है कि 'ननकाना साहिब और पेशावर की स्थानीय घटनाओं को अल्पसंख्यकों की सुरक्षा से जोड़ देना, पाकिस्तान विरोधी प्रोपेगेंडे का हिस्सा है और यह कश्मीर से ध्यान हटाने की कोशिश है. यह भी पढ़े: ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमला, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने पाकिस्तान सरकार को ठहराया जिम्मेदार, कहा- सुरक्षा सुनिश्चित हो

बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान में सिख धर्मस्थलों समेत सभी धर्मो के पवित्र स्थलों का पूरा सम्मान किया जाता है.  पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरीडोर की शुरुआत कर अल्पसंख्यकों के प्रति अपने जिस विजन को पेश किया है, उससे सिख परिचित हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 'पेशावर में सिख युवक की हत्या को राजनैतिक रंग देने की भारतीय कोशिश भोंडी है. इस घटना पर फौरन मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दोषी बख्शे नहीं जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट