संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय प्रवासी के पत्नी की मौत के बाद पति का अकाउंट हुआ ब्लॉक

संयुक्त अरब अमीरात में दुबई में रहने वाले भारतीय प्रवासी व उसकी पत्नी के साथ विभिन्न बैंकों में खोले गए संयुक्त खाते में जमा 1द लाख दिरहम को व्यक्ति की पत्नी की मृत्यु के बाद जारी करने रोक दिया गया था. संयुक्त खातों को अस्थायी रूप से अवरुद्ध कर दिया था.

एटीएम (Photo Credits : Pixabay)

संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में दुबई में रहने वाले भारतीय प्रवासी व उसकी पत्नी के साथ विभिन्न बैंकों में खोले गए संयुक्त खाते में जमा 1द लाख दिरहम (272,242 डॉलर) को व्यक्ति की पत्नी की मृत्यु के बाद जारी करने रोक दिया गया था. मीडिया ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी.

गल्फ समाचार की रिपोर्ट के अनुसार, नरेंद्र गजरिया की पत्नी हीना की मौत के बाद दुबई न्यायालय ने कानूनी तौर पर उत्तराधिकारी को उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया के तहत उनके संयुक्त खातों को अस्थायी रूप से अवरुद्ध कर दिया था.

खातों के अवरूद्ध होने की वजह से गजरिया एटीएम से पैसे नहीं निकाल सकत थे, न ही ऑनलाइन लेनदेन कर पा रहे थे और न ही खरीदारी करने के लिए अपने कार्ड का उपयोग कर सकते थे. उनके पास कोई भी एकल बैंक खाता नहीं था, जिससे वह कोई भी लेन-देन कर सकें. लेनदेन अवरूद्ध होने की वजह से उनकी हालत बदतर हो गई थी.

गजरिया ने गल्फ समाचार को बताया, "मेरे पास विभिन्न बैंकों के खाते में करीब 10 लाख दिरहम हैं, जो अवरूद्ध कर दिए गए थे. जैसे ही मुझे इस बात का अहसास हुआ, मैं उन बैंकों में से एक के पास गया, जिनके साथ मैं काम कर रहा था और मेरे नाम पर एक नया खाता खोला. मेरे पास जो भी थोड़े पैसे थे, उस खाते में डाल दिया."

उन्होंने आगे बताया, "इसके बाद मैं सीधे अपने कार्यालय गया और अपने नए बैंक की जानकारी दी, ताकि मेरा वेतन उसमें स्थानांतरित किया जा सके. सौभाग्यवश अगले दिन ही मेरी तनख्वाह आने वाली थी, जिससे मेरे खाते में पैसे आए." उन्होंने कहा कि उन्हें उनके ही पैसे मिलने में पांच महीने लग गए. गजरिया ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि संयुक्त अरब अमीरात में उनकी पत्नी के साथ संयुक्त खाता होने से इतनी असुविधा होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Air India Express Action: 35 मिनट की देरी पड़ी भारी; ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट की डेडलाइन चूकने पर 4 पायलटों समेत 8 क्रू मेंबर्स 3 महीने के लिए सस्पेंड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट