Israel Hezbollah War: हिज्बुल्लाह ने की अपने चीफ नसरल्लाह के मौत की पुष्टि, कहा, ''इजराइल के खिलाफ जारी रखेंगे युद्ध''

लेबनान के हिजबुल्लाह समूह ने पुष्टि की है कि उसके प्रमुख और संस्थापकों में से एक हसन नसरल्लाह इजरायली हवाई हमले में मारे गए हैं. इजरायल ने इस घटना को हिजबुल्लाह के खिलाफ सबसे बड़ी सफलता बताया है.

(Photo : X)

Israel Hezbollah War: लेबनान के हिजबुल्लाह समूह ने पुष्टि की है कि उसके प्रमुख और संस्थापकों में से एक हसन नसरल्लाह इजरायली हवाई हमले में मारे गए हैं. इजराइल ने इस घटना को हिजबुल्लाह के खिलाफ सबसे बड़ी सफलता बताया है. इजराइली सेना ने कहा कि शुक्रवार को हुए इस हमले में उन्होंने हिजबुल्लाह के नेतृत्व को निशाना बनाया, जिसमें नसरल्लाह और कई अन्य कमांडर मारे गए. इस इजराइली हमले ने लेबनान में तनाव को और बढ़ा दिया है, जहां पिछले कई महीनों से हिजबुल्लाह और इजराइली सेना के बीच लगातार संघर्ष चल रहा है.

नसरल्लाह की मौत की पुष्टि के बाद हिजबुल्लाह ने एक बयान जारी कर कहा, "हम अपने दुश्मन के खिलाफ इस युद्ध को जारी रखेंगे और फिलिस्तीन के समर्थन में लड़ते रहेंगे."

ये भी पढें: Israel Hezbollah War: ‘लेबनान में हमले से इजराइल की क्रूरता उजागर हुई’, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने PM नेतन्याहू की आलोचना की

इस हमले के कारण लेबनान में हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं और क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति बिगड़ती जा रही है. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने नसरल्लाह की मौत को 'बलिदान' बताया है और क्षेत्रीय प्रतिरोध बलों से एकजुट होकर इजराइल से लड़ने की अपील की है. इस बीच, इजराइली सेना ने कहा है कि वे लेबनान की सीमा की ओर अतिरिक्त सैनिक भेज रहे हैं और हिजबुल्लाह के खिलाफ अपने हमले जारी रखेंगे.

इजराइल का कहना है कि वह हिजबुल्लाह की सैन्य क्षमताओं को खत्म करने की दिशा में और कदम उठाएगा. नसरल्लाह की मौत के बाद यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि हिजबुल्लाह और उसके समर्थक देश, खासकर ईरान इस घटना पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड