Hajj Yatra 2024: गर्मी के चलते सऊदी अरब में जॉर्डन के 14 हाजियों की मौत, 17 लापता
जॉर्डन ने रविवार को कहा कि सऊदी अरब में हज की रस्में अदा करने के दौरान 14 नागरिकों की मौत हो गई और 17 अन्य लापता हो गए हैं.
Hajj Yatra 2024: जॉर्डन ने रविवार को कहा कि सऊदी अरब में हज की रस्में अदा करने के दौरान 14 नागरिकों की मौत हो गई और 17 अन्य लापता हो गए हैं. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, जॉर्डन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सूफियान कुदाह ने एक बयान में कहा कि जॉर्डन मृतकों को दफनाने या उनके परिवारों के अनुरोध पर उनके घर वापसी के लिए सऊदी अधिकारियों के साथ संपर्क में है.
बयान के अनुसार, सऊदी अधिकारी 17 लापता तीर्थयात्रियों की तलाश कर रहे हैं. यह भी पढ़े: Hajj 2024: सऊदी अरब में हाजियों का आना हुआ शुरू, जून में होगा पवित्र हज- VIDEO
बयान में न तो घटना की विस्तृत जानकारी दी गई और न ही इसके कारण का खुलासा किया गया, लेकिन जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने एक दिन पहले बताया कि हज यात्रा के दौरान जॉर्डन के छह नागिरकों की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई.
Tags
संबंधित खबरें
'तुम्हें फ्रिज में नहीं देखना चाहते': मुंबई में डेंटल छात्रा की खुदकुशी, सुसाइड नोट के आधार पर बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
Eid ul Fitr 2026: भारत, सऊदी अरब और यूएई में चांद दिखने की तारीख और संभावित उत्सव
Mancherial Horror: तेलंगाना के मंचिरियाल में दर्दनाक हादसा, लोहे का स्टैंड 11 केवी लाइन से टकराया, करंट लगने से दो मजदूरों की मौत
Chhatrapati Sambhaji Maharaj Punyatithi: छत्रपति संभाजी महाराज बलिदान दिवस पर इन मराठी WhatsApp Messages, Quotes, Photo SMS के जरिए शंभू राजे को करें नमन
\