Gas Cylinder Blast: पाकिस्तान में गैस सिलेंडर फटने से 12 की मौत, 13 घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के एक बाजार में गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट होने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए. एक स्थानीय अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits PixabayI)

इस्लामाबाद, 20 दिसंबर : पाकिस्तान (Pakistan) के बलूचिस्तान प्रांत के एक बाजार में गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) में जोरदार विस्फोट होने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए. एक स्थानीय अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लासबेला के उपायुक्त मुराद खान कासी ने मीडिया को बताया कि घटना गैस रिफिलिंग प्रक्रिया के दौरान एक दुकान में हुई, जिससे एक बड़ा विस्फोट हुआ और इलाके में आस-पास की दुकानों में आग फैल गई.

अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में 25 लोग झुलस गए, जिन्हें कराची के सिविल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया. 12 घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. अधिकारी ने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि ज्यादातर घायलों की हालत गंभीर है. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: चेनाब नदी में कार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों के डूबने की आशंका

विस्फोट के कारण लगी आग ने दुकान में रखे अन्य सिलेंडरों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे और विस्फोट हुए और देखते ही देखते आसपास की चार दुकानें और पास खड़ी लगभग 12 गाड़ियां नष्ट हो गईं.

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट