Elon Musk On Russia Civil War: रूस में चल रहे आंतरिक संकट के बीच, ट्विटर के मालिक और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने शनिवार को एक मजेदार मीम शेयर किया, जिसमें रूस की मौजूदा स्थिति पर कटाक्ष किया गया. मस्क ने रूसी ध्वज का प्रतिनिधित्व करने वाले एक व्यक्ति की तस्वीर शेयर की. ट्वीट में व्यक्ति को रूसी ध्वज का प्रतिनिधित्व करते हुए दूसरे शख्स पर बंदूक तानते हुए दिखाया गया है. मस्क ने ट्वीट शेयर करते हुए कहा, "किसी पर भी भरोसा मत करो." पोस्ट में दिखाया गया है कि वैगनर ग्रुप रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूसी सेना के खिलाफ हो गया है.
Don’t even trust nobody pic.twitter.com/VHa1zVGI71
— Elon Musk (@elonmusk) June 24, 2023













QuickLY