Earthquake in Indonesia: भूकंप के झटकों से दहला इंडोनेशिया, 6.6 रही तीव्रता
इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत उत्तरी मालुकु में बुधवार को 6.6 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, लेकिन देश की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि इससे सुनामी आने की संभावना नहीं है.
जकार्ता, 22 नवंबर : इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत उत्तरी मालुकु में बुधवार को 6.6 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, लेकिन देश की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि इससे सुनामी आने की संभावना नहीं है.
सिन्हुआ न्यूज ने मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से बताया कि भूकंप सुबह 9.48 बजे आया, इसका केंद्र पश्चिम हल्माहेरा रीजेंसी से 68 किमी उत्तर पश्चिम में समुद्र में 109 किमी की गहराई पर स्थित था. इसमें कहा गया है कि भूकंप के झटके निकटवर्ती उत्तरी सुलावेसी प्रांत में भी महसूस किए गए. यह भी पढ़ें : अमेरिका के सुदूरवर्ती अलास्का में भूस्खलन में अब तक तीन लोगों की मौत, तीन लापता
मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की, क्योंकि भूकंप से बड़ी लहरें नहीं उठेंगी. इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप आता रहता है.
संबंधित खबरें
Earthquake in Turkey: तुर्की के टोकाट प्रांत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, लोगों में दहशत
Earthquake in Iran: ईरान में मिसाइलों की बारिश के बीच भूकंप के तेज झटके, 4.1 की तीव्रता से कांपी धरती
Bhiwandi Fire: मुंबई से सटे भिवंडी में कपड़ा प्रिंटिंग कंपनी में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू (Watch Video)
Kolkata Earthquake: भूकंप के झटकों से थर्राई पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता (Watch Video)
\