Coronavirus Outbreak: लंदन में लॉकडाउन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, 18 लोग गिरफ्तार

ब्रिटेन में सरकार ने कोरोनावायरस की वजह से पाबंदियां लगाई है और लंदन में लोग इसका विरोध कर रहे हैं. इसी सिलसिले में यहां शनिवार को कम से कम 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को अपने हाथों में प्लेकार्ड लिए लोग बकिंघम पैलेस के बाहर इकट्ठा हो गए गए.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

ब्रिटेन में सरकार ने कोरोनावायरस (Coronavirus ) की वजह से पाबंदियां लगाई है और लंदन में लोग इसका विरोध कर रहे हैं. इसी सिलसिले में यहां शनिवार को कम से कम 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को अपने हाथों में प्लेकार्ड लिए लोग बकिंघम पैलेस के बाहर इकट्ठा हो गए गए.

महानगर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी कई धाराओं में हुई, जिसमें कोविड-19 दिशानिर्देशों की अवहेलना, आपात सेवा के कर्मचारी के साथ मारपीट और हिसक गतिविधि शामिल है. बीबीसी ने मेट कमांडर एडे अडेलेकन के हवाले से कहा, "आयोजकों ने प्रदर्शनकारियों को सुरक्षित रखने के लिए उचित कदम नहीं उठाए, जिसके बाद उनके लिए जोखिम बढ़ गया. अधिकारियों ने सार्वजनिक सुरक्षा के हित में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कार्रवाई की." यह भी पढ़े: Coronavirus Cases in Britain: ब्रिटेन में COVID19 के 16,982 नए मामले सामने दर्ज, अब तक 43,646 संक्रमितों की हुई मौत 

उन्होंने कहा, "मैं आभारी हूं कि ज्यादातर लोगों ने अधिकारियों की बात मानी और तत्काल क्षेत्र को छोड़ दिया. लेकिन एक छोटे समूह ने जानबूझकर अधिकारियों के निर्देश की अवहेलना की और वेस्टमिंस्टर ब्रिज को ब्लॉक कर दिया." लंदन में यह प्रदर्शन बीते सप्ताह लगाए गए टीयर-टू लॉकडाउन की पाबंदियों की वजह से हो रहे हैं. ब्रिटेन में अभी तक कोरोनावायरस के 8,57,043 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इस महामारी से 44,835 लोगों की मौत हो चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 27 रनों से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 388 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट, बेन डकेट और जैकब बेथेल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 3rd ODI Match Live Score Update: लॉर्ड्स में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड