China: आईफोन फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन, सैलरी को लेकर भड़के कर्मचारी
Photo: @AFP/ twitter

चीन स्थित दुनिया की सबसे बड़ी Apple आईफोन फैक्ट्री में सैलरी विवाद को लेकर कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. कई जगह उग्र विरोध प्रदर्शन की खबर है. मध्य चीन के झेंग्झौ में फॉक्सकॉन के कारखाने में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं. वीडियो में कर्मचारियों के एक बड़े समूह को एक सड़क पर प्रदर्शन करते हुए दिख रहे हैं.