Arizona Car Crash Video: नशे में धुत्त ड्राइवर ने फीनिक्स में कपल के लिविंग रूम में घुसाई कार, देखें भयावह वीडियो
नशेड़ी ने घर में घुसाई कार (Photo: X)

संयुक्त राज्य अमेरिका में एक भयावह घटना में, एक व्यक्ति जो नशे में था, उसने कथित तौर पर अपनी फोर्ड मस्टैंग कार को एरिज़ोना में एक कपल के घर में घुसा दिया. दुर्घटना का एक वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया है. कथित दुर्घटना की 53 सेकंड की क्लिप में दिखाया गया है कि कपल रात का खाना खाने के लिए तैयार हो रहा था, तभी अचानक, फोर्ट मस्टैंग कार उनके लिविंग रूम में घुस गई. यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना फीनिक्स में हुई. एक अधिकारी ने कहा कि एक 18 वर्षीय युवक जोड़े के घर के सामने सड़क पर डोनट्स बना रहा था. कपल के चार कुत्ते दुर्घटना में बच गए, पति और पत्नी को मामूली चोट आई हैं. मार्कस होल्मबर्ग और सबरीना रिवेरा नाम के कपल ने कहा, "यह ऐसा था जैसे कोई बम फट गया हो. यह धमाका करता हुआ अंदर आता है और वहीं गिर जाता है. यह बहुत जल्दी हुआ. यह बहुत विस्फोटक था." यह भी पढ़ें: Video: नगर निगम के टेम्पो ड्राइवर की बड़ी लापरवाही, सामने खड़ी मासुम को कुचला, गाजियाबाद की घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

नशे में धुत्त ड्राइवर ने फीनिक्स में कपल के लिविंग रूम में घुसाई कार: