Video: नगर निगम के टेम्पो ड्राइवर की बड़ी लापरवाही, सामने खड़ी मासुम को कुचला, गाजियाबाद की घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जिसमें नगर निगम के टेम्पो ड्राइवर ने सड़क पर खड़ी एक बच्ची पर वाहन चढ़ा दिया. बच्ची को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है.
Video: उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जिसमें नगर निगम के टेम्पो ड्राइवर ने सड़क पर खड़ी एक बच्ची पर वाहन चढ़ा दिया. बच्ची को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है. जानकारी के मुताबिक़ ये घटना कैला भट्टा वार्ड 93 की है. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.
जिसमें आप देख सकते है की एक टेम्पो धीरे-धीरे आ रहा है और दो बच्चे सड़क पर खड़े है, सड़क पर किसी भी तरह की भीड़ दिखाई नहीं दे रही है, ड्राइवर को दोनों बच्चे साफ़-साफ़ नजर आ रहे है, बावजूद इसके उसने लापरवाही दिखाते हुए एक बच्ची को अपने वाहन से कुचलते हुए निकल गया. ये भी पढ़े :Ghaziabad Road Accident: शर्मनाक! गाज़ियाबाद में दूध टैंकर-ट्रक के बीच भीषण टक्कर, मदद के लिए नहीं दूध लूटने में लगे रहे लोग- VIDEO
टेम्पो चालक ने छोटी बच्ची को कुचला
Major negligence of tempo driver of Ghaziabad Municipal Corporation came to light, tempo crushed a girl in Kela Bhatta Ward No. 93, Video #Ghaziabad #ViralVideo #GhaziabadPolice pic.twitter.com/TLV5HKgKZI
— The WINN (@TheWINN_TheWINN) September 2, 2024
इस एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया. बच्ची का नाम एलिना बताया जा रहा है. वह अपनी बहन के साथ घर के बाहर खड़ी थी. तभी इस लापरवाह ड्राइवर ने उसपर गाड़ी चढ़ा दी. सोशल मीडिया पर ये दर्दनाक एक्सीडेंट का वीडियो अब वायरल हो रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2024 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

