Egypt Oldest Mummy: मिस्र में मिली 4300 साल पुरानी ममी! वैज्ञानिक हैरान, हजारों साल तक कैसे रही सलामत?
(Photo Credit : Twitter)

Egypt Oldest Mummy: हाल ही में पुरातत्वविदों की एक टीन ने मिस्र की राजधानी काहिरा के पास प्राचीन मकबरे की खोज की है, जिसके अंदर 4300 साल पुरानी ममी मिली है. यह मिस्र में आजतक खोजी गई सबसे पुरानी ममी हो सकती है.

खोज कर रहे पुरातत्वविदों की टीम ने बताया कि जो ममी मिली है, यह हेकाशीप्स नाम के शख्स की है. इस ममी को एक पत्थर से बने ताबूत के अंदर दफनाया गया होगा, जिसके बाद चूने की एक परत उसे बंद कर दिया गया होगा. खास बात है कि ताबूत के अंदर यह ममी करीब-करीब पूरी मिली है, जबकि पुरानी खोजों में ऐसा कम ही देखा गया है. साइट पर पुरातत्वविदों को कई और मकबरे भी मिले हैं. मकबरों में कई तरह की मूर्तियां भी मिली हैं. इसके अलावा दीवारों पर भी अलग-अलग तरह की कलाकृतियां बनी हुई हैं.