Aghanistan: उत्तरी समांगन प्रांत में अफगान वायु सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 पायलटों की मौत
अफगानिस्तान के उत्तरी समांगन प्रांत में रविवार को अफगान वायु सेना का एक सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई है. अफगान रक्षा मंत्रालय ने यह पुष्टि की है.
काबुल, 21 मई: अफगानिस्तान के उत्तरी समांगन प्रांत में रविवार को अफगान वायु सेना का एक सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई है. अफगान रक्षा मंत्रालय ने यह पुष्टि की है. रक्षा मंत्रालय ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, वायुसेना का एक एमडी-530 मॉडल हेलीकॉप्टर गश्ती मिशन पर था. यह भी पढ़ें: America: बर्मिंघम में एक बार के बाहर हुई गोलीबारी, चार घायल
हेलीकॉप्टर समांगन प्रांत के खलम जिले में आज सुबह 09:00 बजे एक बिजली पारेषण लाइन से टकराकर क्रैश हो गया. इस हादसे में दो पायलट शहीद हो गए. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. इसके अलावा दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है.
Tags
संबंधित खबरें
VIDEO: काबुल के रिहैब सेंटर पर पाकिस्तान का बड़ा एयरस्ट्राइक, 400 से ज्यादा मौतें, तालिबान ने बताया मानवता के खिलाफ अपराध
ICC ODI Rankings: वनडे रैंकिंग में विराट कोहली और रोहित शर्मा किस पायदान पर काबिज, जानिए टॉप 5 बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट
ICC T20 Rankings: क्या टी20 वर्ल्ड कप जीतने या हारने से बदलती है टीमों की रैंकिंग? जानिए टूर्नामेंट के बाद मौजूदा स्थिति
Team India Next Series: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद कब खेलेगी टीम इंडिया अगला मैच? जानिए पूरा शेड्यूल और विरोधी टीम
\